आजाद समाज पार्टी ने मनीषा हत्याकांड के विरोध में निकाला कैंडल मार्च, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग।
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्ज़ापुर पोल भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी कांशीराम पार्टी के तमाम छोटे बड़े पदाधिकारी ने हरियाणा राज्य के भिवानी जिले के लोहारू में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा स्वामी की निर्मम हत्या के विरोध में एकजुट होकर कैंडल मार्च निकाला। यह मार्च गाड़ा रोड़ व अन्य मार्किट से होते हुए, पेलो रोड से बड़े मदरसे के पीछे होते हुए बड़ा कुआं चौक तक आयोजित किया गया। प्रदर्शनकारियों ने मनीषा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दो मिनट का मौन धारण किया और हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। भीम आर्मी भारत एकता मिशन आजाद समाज पार्टी काशीराम के पदाधिकारी को कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन से इस जघन्य अपराध के दोषियों को कठोर सजा देने का आग्रह किया। मार्च के दौरान नारेबाजी की इस मौके पर मौजूद रहे आज़ाद समाज पार्टी से ज़िला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 7 से चौधरी साहबान अली, बेहट विधानसभा अध्यक्ष विनोद पेगवाल, वार्ड नंबर 8 से ज़िला पंचायत प्रत्याशी शहजाद रावत, सूफियाना चौधरी, राकिब मलिक, राव मेहरबान,पंकज,मुकेश, समून शाही, आमिर खान, चौधरी तैय्यब, मुस्ताब तैय्यब मलिक,मुस्तफा,अजय नौटियाल, आदि पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

