शहज़ाद पहलवान ने चुनावी अखाड़े में बांधा पाला वार्ड नंबर 7 से चुनाव लड़ने के लिए कसी लंगोटी।
उत्तर प्रदेश में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अभी चुनावी तारीख की घोषणा का ऐलान अभी हुआ भी नहीं है, जैसे-जैसे टाइम नजदीक आता जा रहा है वैसे वैसे ही चुनाव की तैयारी कर रहे युवा बुजुर्ग नौजवानो अपने-अपने वोटरों को लुभाने की तैयारी शुरू कर दी है। वही जनपद सहारनपुर की बेहट विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले वार्ड नंबर 7 में जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे शहजाद पहलवान ने अपना अखाड़ा मजबूत करने के लिए लंगोटी को टाइट कर लिया है। आज वार्ड नंबर 7 की ग्राम पंचायत नौगांव में चौधरी आशीष,रिजवान मलिक के आवास पर हुई बैठक में भोपाल, चौधरी बीनू ने चुनाव के लिए हरी झंड़ी दे दी हैं। अब देखना यह बाकी है कि शहज़ाद पहलवान अपना चुनावी अखाड़ा कितना मजबूत करते हैं।

