एम अय्यूब एकेडमी ( जामिया हजरत फातिमा रजि ) आलमपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक और सरकारी कार्यालयों पर ध्वजारोहण करके देश की एकता अखंडता और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का संदेश दिया गया।
इसके अलावा क्षेत्र के सभी स्कूलों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यालयों के साथ-साथ मदरसों में भी हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्र दिवस मनाया गया।
*क्षेत्र की सुप्रसिद्ध इस्लामिक शिक्षण संस्थान एम अय्यूब एकेडमी ( जामिया हजरत फातिमा रजि ) आलमपुर अमादपुर ज़िला सहारनपुर में मौलाना मोहम्मद तय्यब कासमी डायरेक्टर जामिया, हाफिज मास्टर गुफरान अन्जुम ग्राम प्रधान आलमपुर , हाफ़िज शौक़ीन प्रधान , डॉक्टर बीना पंडित ,डॉक्टर दिनेश , रिटायर्ड फोजी शेर सिंह* ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया और देश की आजादी में उलेमा की कुर्बानियों को याद किया गया और बच्चो द्वारा प्रोग्राम पेश किए गए ।
इस मोके पर जनाब हाजी इरफान , चौधरी दिलशाद , दिलशाद नंबरदार हाजी अब्बास, अमित धीमन क़ारी अशरफ, चौधरी मुकर्रम , ठेकेदार इकराम, चौधरी अहसान, डॉक्टर वसीम , क़ारी अश्फ़ाक अंबर , मास्टर अहसान, मोलवी सलमान अय्यूबी , क़ारी हुज़ेफा , क़ारी तारिक , मोलाना ज़करिया , मौलाना अतहर अय्यूबी ,क़ारी सूफ़ियान ,क़ारी जुनैद ,मास्टर रोहित, मौलाना तौसीफ़ क़ारी तय्यब व अन्य गणमान्य लोग शरीक रहे

