आजादी के महापर्व 79 वे स्वतंत्रता दिवस पर सामाजिक विकास संगठन ने निकाली तिरंगा यात्रा जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत।
जनपद सहारनपुर के मिर्जापुर पोल में 15 अगस्त 79वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सामाजिक विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहनवाज सिद्दीकी के नेतृत्व में अपूर्व इंटर कॉलेज से निकाली मोटरसाइकिल तिरंगा यात्रा में सैकड़ो मोटरसाइकिल पर देशभक्ति के गाने व नारों के साथ तिरंगा यात्रा बड़े सम्मान के साथ निकाली गई। सामाजिक विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहनवाज सिद्दीकी का जगह-जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिसमें उन्होंने आज मिर्जापुर पोल में स्थित गाड़ा रोड पर ध्वजारोहण किया। और देश के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। शाहनवाज सिद्दीकी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर, प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। शाहनवाज सिद्दीकी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने कर्तव्यों और राष्ट्र-निर्माण की जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि यह दिन केवल अतीत के संघर्ष का स्मरण ही नहीं करवाता, बल्कि एकता, प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का, संकल्प लेने की प्रेरणा देता है। तिरंगा यात्रा में उमडा जन सैलाब इस बात का संकेत देता है कि शहनवाज सिद्दीकी के समर्थन में युवा बड़े दमखम के साथ शहनवाज सिद्दीकी के समर्थन में है।

