भाकियू क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष अमित सैनी एवं जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा सरिता देवी ने किया नवांगतुक कोतवाली प्रभारी का स्वागत।
बेहट। भारतीय किसान यूनियन क्रांति के प्रदेश अध्यक्ष अमित सैनी और महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता देवी ने थाना अध्यक्ष से मुलाकात की।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एवं महिला विंग की जिला अध्यक्ष सरिता देवी ने थाना अध्यक्ष से मुख्य उद्देश्य किसानों की समस्याओं पर चर्चा करना था। मुलाकात के दौरान, किसानों को आने वाली समस्याओं, जैसे कि गन्ने के भुगतान में देरी, बिजली की समस्या, और क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर चर्चा हुई। थानाध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इस मुलाकात को एक सकारात्मक कदम के रूप में देखा जा रहा है, जिससे किसानों और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद स्थापित होने की उम्मीद है। इस दौरान प्रदेश मिडिया प्रभारी संजय सैनी, जिला मीडिया प्रभारी भवानी सैनी व जिलाध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन कुमार, सन्नी राणा, वंश सुमित राणा ललित सैनी आदि रहे।

