कीचड़ भरे रास्ते से परेशान ग्रामीणों ने जताया आक्रोश।
सहारनपुर बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव पाडली ग्रांट में तीन राज्यों की सीमा को जोड़ने वाला शॉट कट खड़ंजे वाला रस्ते की हालत बदहाल हो गई। लगातार हो रही बारिश के चलते रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हैं। आप को बताते चले ये शॉट कट रास्ता हरियाणा, हिमाचल के बॉडर को जोड़ता हैं,बारिश होने के कारण इस रास्ते पर चलना बहुत मुश्किल हो जाता हैं। जल-जमाव से संक्रमण का भी खतरा बना रहता है. डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों जैसे भूरा,साहिब,जुनैद, पीर साहब, शोयब एडवोकेट जुबेर आदि का कहना है कि रस्ता बन जाने के कारण स्थानीय ग्रामीणों को बहुत लाभ मिलेगे।

