ग्लोकल स्कूल मे 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस धूम-धाम से मनाया गया।
ग्लोकल स्कूल मे 79 वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया गया l आज के कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूल के प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी द्वारा ध्वजारोहण से की गई l उसके पश्चात विभिन्न रंगा-रंग कार्यक्रम से बच्चों ने सभी का मन मोह लिया । देश भक्ति की भावना से ओत प्रोत नृत्य प्रस्तुत किए गए लहरा दो, रंग दे बसंती,ए देश मेरे,इंडिया वाले आदि l विद्यालय के सीनियर वर्ग द्वारा देशभक्ति की भावना को व्यक्त करते हुए भाषण दिए गए l इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीपक माटा जी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाए दी व उनके नेतृत्व में स्टाफ द्वारा मिष्ठान वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया l इस अवसर पर श्री उपदेश कुमार,श्रीमती नाजिया राव, श्रीमती कोमल,श्रीमती शिवांगी,श्रीमती निधि शर्मा,श्रीमती मोनिका,श्रीमती शालिनी,श्रीमती नीलिमा,श्रीमती पुष्पा,श्रीमती गायत्री, तुबा,हिना, श्री रजनीश,श्री मोहित, श्री रिशु, श्री सुनील, श्री विवेक आदि स्टाफ मौजूद रहे l

