तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब: बेहट विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों वाहनों के साथ देशभक्ति का जनसैलाब के साथ निकली यात्रा सौहार्द एवं भाईचारे का प्रतीक:- रामू चौधरी
बेहट। (सहारनपुर) विधानसभा के बेहट पूर्व विधायक नरेश सैनी व वार्ड नंबर 9 से जिला पंचायत सदस्य रामू चौधरी, ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी, भाजपा नेता अभय राणा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई इस मौके और उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि हमें सबसे पहले राष्ट्रभक्त को ही अपना सम्मान देना चाहिए उन्होंने आह्वान किया सभी युवा अमर शहीदों से से प्रेरणा लेते हैं तो देश उनका है और सर्व समाज उनका है युवा वर्ग देश को।किसी भी दिशा में युवा को ले जा सकते हैं, लेकिन उन्हें सही दिशा में जाने की प्रेरणा की जरूरत है। जिला पंचायत रामू चौधरी ने कहा कि देश सर्वोपरि होता है हमें देशभक्तियों को भी भूलना नहीं चाहिए हमारा समाज हमेशा देश हित में रहा है और देश में ही रहना होगा। समाजसेवी संदीप सैनी ने कहा कि हम सब एक सामाजिक कठपुतलियां हैं हमें आपसी भेदभाव बुलाकर एक हित मे कार्य करना होगा। वार्ड नंबर 2 के भावी जिला पंचायत सदस्य कृपाल सैनी ने कहा कि हम सर्व समाज को साथ लेकर चलते हैं इसीलिए सर्व समाज हमारे साथ है और मुझे आभार प्रकट करना होगा कि सर्व समाज मेरे साथ है। इस मौके पर समाज सेवी संदीप सैनी ब्लॉक प्रमुख विश्वास चौधरी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि योगेश पुंडीर सुरेंद्र राणा, शुभम सैनी गुरमीत सैनीवरिष्ठ भाजपा नेता प्रिंस सैनी मुकेश सैनी मलकपुर, सौरभ सैनी आदि मौजूद रहे

