फैज़ाबाद में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट का चौधरी शाहनवाज ने फीता काट कर किया खेल का शुभारभ।
सहारनपुर:- बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव फैज़ाबाद में में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चौधरी शाहनवाज ने खेल का फीता काटकर शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल का आयोजन होने से न सिर्फ आपसी भाईचारा बढ़ता है, बल्कि मानसिक व शारीरिक विकास भी होता है। उन्होंने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह का आयोजन होने से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन होता है। खेल हमेशा मेरे जीवन का हिस्सा रहा है और खिलाड़ियों के बीच वही जोश और अपनापन महसूस करता हूं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक मजबूती देता है, बल्कि अच्छे इंसान बनने की नींव भी रखता है। उन्होंने आयोजन समिति का भी हौसला बढ़ाते हुए ऐसे आयोजन भविष्य में करते रहने की बात कही इस मौके पर मौजूद रहे चौधरी साहबान, चौधरी आज़म,चौधरी तारीफ़, चौधरी कुर्बान, चौधरी सदाकांत व गांव के अन्य लोग साथ रहे।

