aajkahindustaannews

घोर लापरवाही जिम्मेदार कौन? जनप्रतिनिधि या प्रशासन, बड़े हादसे को दावत दे रहे कावंड यात्रा के दौरान खोदे गए गड्ढे

घोर लापरवाही जिम्मेदार कौन? जनप्रतिनिधि या प्रशासन।

बड़े हादसे को दावत दे रहे कावंड यात्रा के दौरान खोदे गए गड्ढे।

सहारनपुर/गागलहेड़ी-

कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रैफ़िक वयवस्था चुस्त दुरुस्त अभियान के दौरान देहरादून रोड राजकीय कन्या इंटर कालेज के सामने कॉलोनी में जा रहे मुख्य मार्ग को जेसीबी से गड्डा खुदवाकर प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया था।

कांवड़ यात्रा समाप्त हुए 3 हफ्ते का समय बीत चुका है लेकिन किसी भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रीतनिधि द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। कॉलोनी वासियो ने बताया कांवड़ यात्रा के दौरान जेसीबी से ये गड्डा खोदा गया था जिससे छोटे छोटे हादसे हर दिन होते रहते है रात के अंधेरे में कोई भी मोटरसाइकिल गड्डे में गिर जाती है और अगर समय रहते इस गड्ढे को नहीं भरा गया तो जल्दी ही कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सवाल जनता के ठेकेदारों से

आगामी ग्राम पंचायत एवम् जिला पंचायत, बीडीसी चुनाव के प्रत्याशियों ने लोगो के बीच जाकर उनकी समस्या को सुनकर जनता को लुभाना शुरू कर दिया है, लेकिन क्या सिर्फ समस्या सुनने की वीडियो बनाने से ग्रामवासियों की समस्या दूर हो सकती है। क्या गांव में सरकार बनाने का दावा करने वाले जनप्रतिनिधियो को गांव की मुख्य समस्याए नज़र नहीं आती।

रिपोर्ट- शाहने आलम

Leave a Comment

error: Content is protected !!