aajkahindustaannews

36 घंटे से कस्बे सहित आधा दर्जन गांव की बिजली गुल, बिजली आपूर्ति ना मिलने से ग्रामवासियों जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश।

सहारनपुर/ गागलहेड़ी~

36 घंटे से कस्बे सहित आधा दर्जन गांव की बिजली गुल, बिजली आपूर्ति ना मिलने से ग्रामवासियों जनप्रतिनिधियों में भारी आक्रोश आखिर कब मिलेगी कैलाशपुर फ़ीडर से जनता को राहत?

सभी जिम्मेदार अधिकारियों के फोन बंद।

वार्ड न. 47 से जिला पंचायत सदस्य अफ़ज़ल अली ग्राम पंचायत नवादा से प्रधान शाहनवाज, गागलहेड़ी से क्षेत्र पंचायत सदस्य एवम् जिला पंचायत प्रत्याशी रियासत अली उर्फ़ बाब्बा ग्राम पाड़ली, ठोकरपुर, मोहम्मदपुर गाड़ा, सम्भलकी शेख आदि गांवों के ग्रामवासीयो ने बिजलीघर कैलाशपुर पहुंचकर विधुत अधिकारी से बात करनी चाही लेकिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

विधुत अधिकारियों की मनमानी और लापरवाही से तंग आकर जिला पंचायत सदस्य अफजल अली द्वारा बिजली घर का घेराव किया गया जिसमे उन्होंने बताया एसडीओ, ईएक्सएन, जेई या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा है, वहीं लाइनमैन संविदाकर्मी से बात की तो लाइन खराब होना कारण बताया।

रिपोर्ट- शाहने आलम

Leave a Comment

error: Content is protected !!