aajkahindustaannews

चौधरी साहबान ने दंगल में पहलवानों का हाथ मिला कर करवाया खेल का आयोजन।

चौधरी साहबान ने दंगल में पहलवानों का हाथ मिला कर करवाया खेल का आयोजन।

 

सहारनपुर बेहट विधानसभा क्षेत्र के गांव शाहपुर गाड़ा में नशामुक्ति अभियान के तहत चल रहे दंगल प्रतियोगिता का बुधवार को आजाद समाज पार्टी से ज़िला पंचायत प्रत्याशी वार्ड नंबर 7 चौधरी साहबान ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंच कर नेपाली पहलवानों से लेकर हरियाणा व उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से आए पहलवानों का हाथ मिलाकर खेल का खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चौधरी साहबान ने कहा कि पहलवानों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि कुश्ती इस देश की प्राचीन परंपरा व पसंदीदा खेल है जो मानव शरीर का विकास करता है। उन्होंने कहा कि इससे अनुशासन व सदभाव भी कायम होता है। अनुशासन ही देश को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा स्त्रोत है। खेल में प्रतिभागी अपनी प्रतिभा दिखाकर न सिर्फ अपना बल्कि परिवार तथा गांव का भी नाम रौशन करता है। इस मौके पर मौजूद रहे। चौधरी तैय्यब,समून शाही, तैय्यब मलिक, इकबाल हुसैन अब्बासी, चौधरी मोनू, अहकाम राइडर,पंकज BDC, पप्पू बाल्मिकी, चौधरी साबिर, उदय कुमार टीम के आदि साथी मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!