रक्तदान शिविर लगाकर मनाया जन्मदिन।
सहारनपुर बेहट विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक सढ़ोली कदीम की ग्राम पंचायत सिकंदरपुर के प्रधान संदीप कुमार सहगल ने अपना 38 वा जन्मदिन रक्तदान शिविर लगाकर बड़ी धूमधाम से मनाया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बेहट विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक नरेश सैनी ने प्रधान संदीप कुमार सहगल को सम्मान के साथ शॉल ओढ़कर सम्मानित किया और अपने हाथों से केक काट कर सभी साथियों का मुंह मीठा कराया। रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। संदीप कुमार सहगल ने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।
नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इस मौके पर मौजूद रहे मुल्की राज सैनी-चेयरमैन गन्ना समिति बेहट,सुभाष सैनी पूर्व मण्डल अध्यक्ष, विनोद प्रधान, सचिन व टीम सागर व टीम शहजाद प्रधान व टीम सुरत सिंह प्रधान जी वहाब मलिक नफीस मलिक व टीम कमल भाई आप सभी का पुनः आभार
संदीप कुमार सहगल एडवोकेट
अध्यक्ष प्रगतिशील अनुसूचित जाति ग्राम प्रधान एसोसिएशन सहारनपुर सहित अन्य साथियों ने जन्मदिन की बधाई देते हुए रक्तदान शिविर में अपना भरपूर सहयोग दिया।

