बेहट विधानसभा क्षेत्र में पुल के निर्माण की मांग को लेकर शहनवाज सिद्दीकी सौंपेंगे मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन।
सहारनपुर बेहट
उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर की 01 बेहट विधानसभा क्षेत्र में दो गाँव शाहपुर गाड़ा,पाडली ग्रांट में पुल के निर्माण की मांग को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम बेहट तहसील मुख्यालय में स्थित मजिस्ट्रेट को दो दिन बाद ज्ञापन सोपा जाएगा। सामाजिक विकास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शहनवाज सिद्दीकी ने मीडिया से बातचीत करते हैं बताया कि पहाड़ों में हो रही है बरसाती मूसलाधार बारिश के चलते नदिया अचानक उफ़ान पर आ जाती है। जिससे दर्जनों भर गांव का लोगो से संपर्क टूट जाता हैं। आप को बताते चले कि इन गांवों में पुल बन जाने से लोगों का रोज़गार भी बढ़ेगा साथ ही दिनचर्या के कार्यों पर भी फर्क पड़ेगा।

