अभय राणा का छुटमलपुर में जोरदार स्वागत,समर्थकों ने उत्साह के साथ किया फूल माला पहनाकर स्वागत।
समर्थकों ने अभय राणा को बताया गरीबों का मसीहा।
हाजी शौकीन अंसारी के आवास पर पहुंचे थे अभय राणा, आमजन सहित समर्थकों को किया संबोधित।
फतेहपुर! छुटमलपुर मे पहुंचे अभय राणा का फूल मालाओ से समर्थको ने जोरदार स्वागत किया तो अभय राणा के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।
शनिवार रात्रि के समय मे अपने समर्थको के बीच अभय राणा पहुचे तो अभय राणा की में लोगो को कैबिनेट मंत्री जगदीश राणा व विधायक महवीर राणा के समय की याद आ गई हाजी शौकीन अंसारी ने कहा कि अभय राणा अपने बडो के नक्शे कदम पर चल कर लोगो की सेवा मे लगे हुए देखा जाये तो राणा परिवार ने धर्म ,जाति से ऊपर आकर लोगो की सेवा की है।राणा परिवार के समर्थक हिन्दू मुस्लिम सभी धर्मो के लोग है राणा परिवार ने कभी भी अपने चाहने वालों मे भेदभाव नही किया।पूर्व मंत्री राणा किसी भी पार्टी से चुनाव लडे क्षेत्र के लोगो व समर्थको ने वोट के साथ -साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम किया है प्रोग्राम मे मौजूद एक बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि हमे खुशी है कि अभय राणा ने आज हमारे बीच आकर हमे राणा जी का पुराना समय याद दिला दिया है। लोगो को कहना है कि हम कभी भी किसी कार्य को लेकर मंत्री जी के पास गये चाहे वो सत्ता मे हो या विपक्ष मे रहे हो हमे कभी भी निराश नही भेजा।लोगो का कहना है कि हमे झंडे से मतलब नही चाहे झंडा बीजेपी का हो चाहे सपा का हो बसपा का हो किसी भी पार्टी का हो हमे डंडे से मतलब है हमारा डंडा राणा परिवार रहा है और रहेगा। अभय राणा किसी भी पार्टी से चुनाव लडे जो मुस्लिम समर्थक है वो अभय राणा के आलावा कही नही जा सकते है अभय राणा ने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगो का साथ आशीर्वाद रहा तो मैं अपने बडो के पदचिन्हो पर चल कर आप की सेवा करता रहूंगा इस दौरान अभय राणा ने आमजन के भरोसे पर खरा उतरने की बात कही ।

