यासीन मेडिकेयर सेंटर ने निःशुल्क कैंप लगा किया 150 मरीजो लाभांवित, मरीजों को दी दवाइयां।
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के गांव कासमपुर में यासीन मेडिकेयर सेंटर के संचालक के डॉ नदीम खान में रविवार को अपनी टीम के साथ निःशुल्क कैंप लगाकर 150 मरीजों का मुक्त में इलाज किया। शिविर में आए मरीजों ने कहा कि जो मरीज चिकित्सालय में अपना इलाज करवाने के लिए असमर्थ है। ऐसे लोगों के लिए हर गांव-गांव, में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर मानव सेवा का कार्य कर रहे है। शिविर प्रभारी डॉ. नदीम खान ने बताया कि शिविर में स्त्री रोग, बाल रोग, हड्डी रोग, त्वचा रोग, पेट संबंधित रोग, मिर्गी रोग, मौसमी बीमारियों, पायल्स तथा आंख, कान, गला, मुख संबंधित विभिन्न बीमारियों का से इलाज किया गया। आप को बताते चले कि यासीन मेडिकेयर सेंटर समय समय ऐसे कैंप लगाकर मरीजों का मुक्त इलाज करते रहते हैं।

