aajkahindustaannews

21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10 वें स्थापना दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन।

 

बेहट

जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहट में 21 जुलाई को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के दसवें स्थापना दिवस पर बेहद के मोहल्ला खालसा में स्थित रविदास मंदिर धर्मशाला प्रांगण में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह रक्तदान शिविर आजाद समाज पार्टी वी नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद के हर एक भविष्य को उज्जवल करने तथा पार्टी के हर एक मिशन को कामयाब करने के लिए लगाया जाएगा। आपको बताते चले कि यह रक्त गरीब, मजदूर,जरूरतमंदों लोगों की पूर्ति करने के लिए रक्तदान किया जाएगा ताकि यह रक्त उनके जीवन का एक अहम हिस्सा बन सके। रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छ है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इसी उपलक्ष्य में भीम आर्मी भारत एकता मिशन के 10 वें स्थापना दिवस पर यह भव्य रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। इस रक्तदान शिविर की शोभा बढ़ाने के लिए एडवोकेट विनोद गौतम, बेहट विधानसभा अध्यक्ष विनोद पेगवाल सतपाल माल्याण, एडवोकेट सोनू , एडवोकेट मनीष, मास्टर दिनेश, शहबान चौधरी, राकिब मलिक, रजनीश नोटियाल, सुफियान चौधरी, डॉ० मुकेश, पंकज बीडीसी, उदय कुमार, एडवोकेट शहजाद रावत,अनुराग अम्बेडकर, डॉ० मोहन, अशोक दुबे, धर्मेंद्र, गुलज़ार मलिक, अंकित सैनी, दिनेश सैनी,अशोक सम्राट, मंजेश गौतम अन्य पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!