उत्तराखंड देहरादून क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में जिला पंचायत प्रत्याशी की दौड़ में राशिद पहलवान ने चुनावी अखाड़े में पाला बांध कर अपना नामांकन दाखिल करने के बाद चुनाव की प्रक्रिया को तेज कर दिया है। खुशहालपुर मेंटल हॉस्पिटल रोड गौशाला के पास शंकरपुर हुकूमतपुर आयोजित हुए प्रोग्राम ने दूसरे खेमे में खलबली पैदा कर दी। जिससे अब साफ़ हो गया कि राशिद पहलवान ने अपने क्षेत्रीय जिला पंचायत के ग्राम पंचायतों की जनता के बीच खुली तथा अंदरूनी बैठक कर दूसरे खेमे को चित कर सकते हैं। राशिद पहलवान के चुनावी अखाड़े में दूसरा खेमे के लोग चुनाव में जो दाव पेंच खेल रहे हैं ऐसे में राशिद पहलवान उन्हें चित कर सकते हैं।

