aajkahindustaannews

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में कस्बा बेहट में रक्तदान शिविर।

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में कस्बा बेहट में रक्तदान शिविर।

 

सहारनपुर कस्बा बेहट में मोहर्रम के चलते

हजरत इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की याद में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में सैयद मुशर्रफ उर्फ गुड्डू, सैयद यासिर हुसैन, शाह हुसैनी ने बताया कि मोहर्रम का महीना बलिदान और इंसानियत की मिसाल है। इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए यह शिविर लगाया गया। रक्तदान ऐसा दान है जो किसी की जान बचा सकता है। इस नेक काम के लिए मोहर्रम से बेहतर समय और नहीं हो सकता। जब मुसलमान इंसानियत की सेवा के लिए आगे आएं। समाज के अन्य लोगों को भी ऐसे शिविर लगाकर रक्तदान करना चाहिए। ताकि किसी जरूरतमंद को खून की कमी के कारण परेशानी न हो। कार्यक्रम में सैय्यद यासिर हुसैन, सैय्यद मुशर्रफ,सैय्यद मुबस्शीर, सद्दाम हुसैन, सैय्यद जेद, जेनुल पीरजादा, सैय्यद मुर्तजा, सैय्यद उजैफ,सैय्यद अरहम,सैय्यद अजीम, अथर अली, बाकर अली, हुसैनी शाह, सुफियान हैदर, सैय्यद शिबली, सैयद मुकर्रम हुसैन सहारनपुर विकास नगर यूनियन प्रधान वाकिफ, सैफ, सैय्यद हसनैन, सैय्यद उमर समेत कई लोग मौजूद रहे। सभी ने रक्तदान को इंसानियत की सबसे बड़ी सेवा बताया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!