ऋतिक ने किया अपना नामांकन दाखिल ढालीपुर ग्राम पंचायत से आजमाएंगे अपनी किस्मत।
उत्तराखंड – त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया लगातार जारी है। जिसमें आज विकास नगर ग्राम पंचायत ढालीपुर से ऋतिक ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल किया। ऋतिक ने अपने साथ आर्यन,धीरेंद्र कुमार,निक्की सैनी, दीपक सैनी, बंटी आयुष सैनी,अमजद, नासिर सहित दर्जनों भर समर्थकों नामांकन दाखिल करने के बाद जनता से संपर्क तेज कर दिया। ऋतिक मैं मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि मुझे हर धर्म के लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। साफ सफाई और समस्त नालियों की सफाई नियमित कचरा निपटान और सार्वजनिक शौचालय का निर्माण पक्की की सड़क और जल निकासी टूटी सड़कों को ठीक कराना और जल भराव की समस्याओं का समाधान बिजली पानी और अन्य समस्याओं का समय अनुसार निपटारा करने के साथ साथ अपनी ग्राम पंचायत में बिना भेदभाव किए विकास को नई ऊंचाई देने की मेरी अहम भूमिका रहेगी।

