aajkahindustaannews

उत्तराखंड चुनाव ने पकड़ी तेज रफ़्तार राशिद पहलवान को हरिजन बस्ती से मिला भरपूर समर्थन। 

उत्तराखंड चुनाव ने पकड़ी तेज रफ़्तार राशिद पहलवान को हरिजन बस्ती से मिला भरपूर समर्थन।

 

उत्तराखंड देहरादून क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय चुनाव में रफ्तार धीरे-धीरे तेज होती दिखाई दे रही है। जिससे आज बुधवार देर रात शंकरपुर वार्ड नंबर एक हरिजन बस्ती में स्थित सुमेरचंद,राजेंद्र ,राकेश, मुकेश ,प्रमोद बबलू प्रदीप प्रवीण बलजीत आदि के आवास पर चली बैठक में राशिद पहलवान को अपना भरपूर समर्थन दे दिया है। राशिद पहलवान ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि साफ-सफाई और स्वच्छता: नालियों की सफाई, नियमित कचरा निपटान और सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण। पक्की सड़कें और जल निकासी: टूटी सड़कों को ठीक करना और जलभराव की समस्या का समाधान।बिजली और पानी: 24 घंटे बिजली तथा अन्य समाज से संबंधित कार्य में आप के मेरा पूरा सहयोग बना रहेगा। राशिद पहलवान ने हरिजन बस्ती में संबोधित करते हुए कहा है कि जिला पंचायत जीतने के बाद सभी धर्म को एक साथ लेकर चलने का मेरा पहला कर्तव्य रहेगा, किसी भी तरह का जाति भेदभाव नहीं रहेगा। अपने जिला पंचायत के तमाम गांव को विकास की नई ऊंचाई देने का मेरी पहली भागीदारी रहेगी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!