aajkahindustaannews

पत्रकार सद्दाम हुसैन के जन्मदिन पर रक्त दान शिविर का आयोजन रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 70 यूनिट रक्तदान।

पत्रकार सद्दाम हुसैन के जन्मदिन पर रक्त दान शिविर का आयोजन रक्तदान शिविर में युवाओं ने किया 70 यूनिट रक्तदान।

बेहट

 

जनपद सहारनपुर:- थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन आज का हिन्दुस्तान न्यूज़ चैनल के संपादक व सीईओ सद्दाम हुसैन के जन्मदिन पर मंगलवार को मिर्ज़ापुर पोल बस स्टैंड पर लगाया गया। शिविर में 70 यूनिट रक्त इक्ट्ठा किया गया। उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। खून में आयरन की ज्यादा मात्रा दिल के दौरे के खतरे को बढ़ा सकती है।

 

नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। उन्होंने बताया कि कई बार मरीजों के शरीर में खून की मात्रा इतनी कम हो जाती है कि उन्हें किसी और व्यक्ति से ब्लड लेने की आवश्यकता पड़ जाती है। ऐसी ही इमरजेंसी स्थिति में खून की आपूर्ति के लिए लोगों को रक्तदान करने के लिए आगे आना चाहिए। इससे जरुरत मंद की मदद हो सकेगी। इस मौके पर मौजूद रहे। पत्रकार शहराज मलिक, डॉ केसर अराफात, चौधरी साहबान, समून शाही, अफजल खान,अफजल मलिक, चौधरी योगेश कुमार,चौधरी तैय्यब दीपक भार्गव, जोगिंद्र रोहिला, अहकाम राइडर, डॉ दिलदार, डॉ सैफ अली, अहमद ,माज मुंशी सलामत , शोएब मलिक,अन्य टीम के सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!