- राशिद पहलवान के अखाड़े में जा सकती हैं, जिला पंचायत जनता की भीड़ ने दूसरे खेमे में मचाई बेचैनी।
उत्तराखंड – देहरादून क्षेत्र में होने वाले त्रिस्तरीय चुनावी मौसम अपनी चरम सीमा पर हैं, सोमवार देर रात नज़ीर प्रधान व सहसपुर में जंगलात चौकी के पास हुई बैठक में जनता की भीड़ ने साफ़ कर दिया कि ये चुनाव राशिद पहलवान के अखाड़े में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। आप को बताते चले कि राशिद पहलवान ने अपनी लंगोटी को पिछले चुनाव से ज्यादा मजबूत कर लिया है। बैठक में जनता को संबोधित करते हुए अपने पिछले वादों को गिनाया। जनता की इस भीड़ ने दूसरे खेमे में बेचैनी पैदा कर दी है। आप को बताते चले कि राशिद पहलवान लगातार जनता से संपर्क बनाए हुए हैं। राशिद पहलवान को हर धर्म के लोग अपना भरपूर सहयोग दे रहे हैं।

