बेहट विधानसभा के मगनपुरा व जानीपुर गांव में मलबे में तब्दील हुए दो परिवारों के आशियाने।
सहारनपुर बेहट
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के मगनपुरा जानीपुर गांव में कुदरत का कहर देखने को मिला। आपको बताते चले कि जनपद सहारनपुर में रुक-रुक कर हो रही मूसलाधार बारिश के चलते। वाहिद पुत्र तकि निवासी जानीपुर तो वही दूसरी ओर हरपाल पुत्र कांशीराम मगनपुरा के मकान जमीनदोज हो गए।गनीमत यह रही कि इस घटना में परिवार बाल बाल बच गया। लेकिन गरीब किसान की गृस्थी बर्बाद हो गई. मौके पर। पूर्व जिला पंचायत चौधरी इमरान, चौधरी शोबान राम लखन राणा, रिजवान, नसीब सिंह राणा, मुनशद ,फैजान, जावेद अन्य ग्रामीणों ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुवायना किया। मौजूदा सरकार से मुआयजा दिलाने की मांग की। आपको बताते चले की बरसात का मौसम पूरी तरह से चालू भी नहीं हुआ कि उधर गरीबों के आशियाने पर कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। गरीब परिवार के सामने संकट स्थिति पैदा हो गई।जिससे स्थानीय ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मुआजे की मांग की।

