किर्केट टूर्नामेंट का युवा समाजसेवी यासिर हुसैन ने किया उद्घाटन।
बेहट सहारनपुर
कस्बे के ईदगाह मैदान मे प्रीमियर लीग किर्केट टूर्नामेंट का युवा समाज सेवी सैय्यद यासीर हुसैन उद्घाटन फीता काटकर किया। उद्घाटन के बाद मैच दयालपुर और बेहट टीम के बीच किर्केट मैच खेला गया जिसमे बेहट टीम ने दयालपुर कि टीम से 14 रनो से मैच जीता।
इस दौरान उन्होंने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलकूद मे भी प्रतिभाग करना चाहिए और प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम ऊँचा करना चाहिए। इस मौक़े पर मुबाशिर हुसैन (मुन्ना), सैयद हस्सान उमर नियाज़ी, फरदीन हुसैन, जुड़वा कुरेशी, सैयद शिबली, अमन सैनी वासु शर्मा, दानिश, हिमांशु आदी मौजूद रहे।

