सड़क बदहाल हल्की बारिश से बनी तालाब,डेढ़ से दो फिट गहरे बने गड्ढे, स्थानीय जनप्रतिनिधि गायब।
बेहट
जनपद सहारनपुर की नंबर एक बेहट विधानसभा क्षेत्र ब्लॉक सढ़ोली कदीम की ग्राम पंचायत पाडली ग्रांट से सिकंदरपुर के बीच बने संपर्क मार्ग। उत्तर प्रदेश की मौजूदा सरकार के गड्ढा मुक्त किए जाने को लेकर आज भी बदहाली के आंसू रो रहा है। तमाम दावों के बाद भी इस सड़क की दशा नहीं सुधर रही है। हल्की सी बारिश हो जाने के बाद सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। बिना बारिश हुई भी इन सड़कों में दो से ढाई फीट गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे राहगीरों को चलने में बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। आख़िर जनप्रतिनिधि कहां गायबह गए सबसे बड़ी बात तो यह है कि यह सड़क ईंटों से बनाई गई थी, जिसकी कुछ ईंटे उखड़ चुकी है। आपको बताते चले कि यह रास्ता कहीं गांव को जोड़ने का काम करता है। यह सड़क बन जाने के बाद स्थानीय लोगों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि जो लोग अपने नजदीकी राज्य हरियाणा में अपने अनाज, लकड़ी अन्य सामान को लेकर दूसरे रास्ते से जाना पड़ता है जिसके चलते वहां नहीं जाना पड़ेगा यहीं से सीधा कुछ ही दूरी पर हथिनीकुंड बैराज पड़ता हैं जिससे रागिरो को और आसानी होगी।

