मिर्जापुर पोल बिजलीघर में दोपहर के समय लाइट को चालू करने को लेकर सामाजिक विकास संगठन ने दिया ज्ञापन।
बेहट, मिर्ज़ापुर पोल
जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल बिजली घर पर स्थित सामाजिक विकास संगठन के पदाधिकारी ने बुधवार शाम 4:00 बजे मिर्जापुर बिजली घर एसडीओ के नाम ज्ञापन दिया। भीषण गर्मी के चलते मिर्जापुर पोल बिजली घर दोपहर 12:00 से 3:00 के बीच बिजली को कट कर दिया जाता हैं, जिसके चलते लोग अपने घरों में गर्मी के चलते परेशान रहते हैं। जिससे आज सामाजिक विकास संगठन व हेल्पिंग हैंड मिशन संगठन के पदाधिकारी ने दोपहर 12 से 3 तक बिजली को सुचारू रूप से चालू करने की मांग की जिसमें बिजली घर के उच्च अधिकारियों ने अगले ही दिन से लाइट को चालू करने का आश्वासन दिया।

