aajkahindustaannews

देवबंद में महिला टीचर से दुष्कर्म का मामलाः स्कूल प्रबंधक ने चाकू दिखाकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कोतवाली में दी शिकायत।

 

*देवबंद* में एक स्कूल की महिला अध्यापिका ने स्कूल प्रबंधक पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना 21 मई की है। पीड़िता के अनुसार, उस दिन स्कूल प्रबंधक ने बच्चों की छुट्टी कर दी और केवल स्टाफ को बुलाया। जब वह स्कूल पहुंची तो वहां उसके और प्रबंधक के अलावा कोई नहीं था। आरोप है कि प्रबंधक ने कमरे की चादर सही करने के बहाने उसे कमरे में बंद कर लिया। फिर चाकू दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों के साथ कोतवाली जाकर आरोपी प्रबंधक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महत्वपूर्ण तथ्य यह है कि आरोपी प्रबंधक और पीड़िता अध्यापिका एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। स्कूल भी इसी मोहल्ले में स्थित है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!