जामिया हज़रत फातिमा रजि आलमपुर अमादपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र छात्राओं ने जामिया का नाम जनपद में किया रोशन
जामिया में पढ़ने वाले इंटरमीडिएट और हाई स्कूल में पास होने वाले छात्र–छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे–
सहारनपुर : आज हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम यूपी बोर्ड द्वारा घोषित किया गया–जनपद सहारनपुर की बेहट तहसील के ग्राम आलमपुर में स्थित जामिया हज़रत फातिमा में इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग और आर्ट वर्ग व हाई स्कूल परीक्षा को उत्तीर्ण कर छात्र छात्राओं ने अपने मां बाप और जामिया का नाम रोशन किया–परीक्षा परिणाम देखते ही छात्र–छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे–आपको बता दें इस वर्ष जामिया में कोचिंग कर रहे 10 छात्र छात्राओं ने हाई स्कूल और 5 छात्र छात्राओं ने इन्टरमीडिएट की परीक्षा में भाग लिया था।इस अवसर पर जामिया के प्रबन्धक हज़रत मौलाना मुहम्मद तैय्यब साहब कासमी ने सभी छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए दुआ की।

