पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सामाजिक विकास संगठन ने निकाला कैंडल मार्च, पाकिस्तान का फूंका पुतला।
सहारनपुर:- थाना मिर्जापुर पोल के निकट बस स्टैंड सामाजिक विकास संगठन के कार्यकर्ताओं ने इकट्ठा होकर कश्मीर के पहलगाम में विगत दिन हुई हृदय विदारक घटना पर दुख जाहिर करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका तथा आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए अकाल मृत्यु का शिकार हुए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार देर शाम मिर्जापुर पोल बस स्टैंड से इकट्ठा होकर सामाजिक विकास संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर शौक व्यक्त किया। इस दौरान मिर्ज़ापुर पोल की में मार्केट से होते हुए बड़ा कुआं चौक पर पाकिस्तान का पुतला हाथ में लेकर जुलूस निकाला और जमकर कैंडल मार्च के साथ प्रदर्शन किया। सामाजिक विकास संगठन व भीम आर्मी भारत एकता मिशन के मजबूत साथी कर्मवीर सिंह गौतम अपने सरकार से अपील करते हुए प्रधानमंत्री से आतंकवाद के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाने की मांग करते हुए आतंकवादी से बदला लेने की गुहार लगाई कस्बे के बड़ा कुआं चौक पर पाकिस्तान का पुतला जलाया गया और दुख जाहिर किया गया।

