घाड़ क्षेत्र की आनिया नाज़ ने किया नाम रोशन।
कासमपुर मजरा पड़ली की अनिया नाज़ ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाई स्कूल परीक्षा में 78% अंक प्राप्त कर रैडिएंट पब्लिक स्कूल, बादशाही बाग में टॉप किया। सीमित संसाधनों के बावजूद आनिया ने अपने मजबूत इरादों से सफलता हासिल की।
उनके पिता कुर्बान, एक मेहनतकश किसान हैं, जिन्होंने कभी बेटी की पढ़ाई में कमी नहीं आने दी। अनिया की मेहनत और परिवार के समर्थन ने पूरे घाड़ क्षेत्र को गौरवान्वित कर दिया है।
अनिया नाज़ आज हर उस बेटी के लिए मिसाल हैं, जो मुश्किल हालातों में भी कुछ कर दिखाने का हौसला रखती है।

