राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के रुकसार त्यागी को सौंपी गई महिला मोर्चा की युवा प्रदेश अध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सद्दाम त्यागी बने उत्तर प्रदेश सचिव।
गुरुवार को देर रात राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी के नेतृत्व में संगठन के परिवार की बढ़ोतरी की गई। जिसमें बचींटी गांव में रुकसार त्यागी, सद्दाम त्यागी को संगठन की बागडोर सौंपी गई। जिसके चलते सभी पदाधिकारियों ने संगठन की कार्यकारणी का आभार व्यक्त किया। जिसमें रूकसार त्यागी ने बताया कि में महिला मोर्चा की टीम को बढ़ाने के साथ साथ संगठन के हित के लिए कड़ी मेहनत करूंगी जिससे हमारा राष्ट्रीय किसान यूनियन सिद्धार्थ संगठन बुलंदिया छूने का काम करें, उसे साथ ही सद्दाम त्यागी ने कहा कि संगठन को समर्पित होते हुए किसानों के हित में आवाज बुलंद रखूंगा किसानों का शोषण किसी भी कीमत पर हमारा संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा और जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई उसे बाखूबी निभाऊंगा वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष नौशाद त्यागी ने कहा है कि कार्य प्रणाली और संगठन की प्रति जिम्मेदारी और निष्ठा को देखते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जिन पदाधिकारियों को जो जिम्मेदारी सौंपी है उसके लिए संगठन को मजबूत करने का काम करें मेरी दुआएं इनके साथ हैं।

