aajkahindustaannews

टिकैत साहब के लिए खून का एक-एक कतरा देने के लिए हम तैयार- किसान नेता आरिफ मलिक।

टिकैत साहब के लिए खून का एक-एक कतरा देने के लिए हम तैयार- किसान नेता आरिफ मलिक

 

किसानों का शोषण किसी सूरत नहीं करेंगे बर्दाश्त – परवीन सैनी

 

सहारनपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा एक मीटिंग का आयोजन आज ब्लॉक पुनर्वाका गागालेहडी में स्थित मायावती गेस्ट हाउस में हुआ जिसमें भारतीय किसान यूनियन टिकैत के ब्लॉक अध्यक्ष परवीन सैनी के नेतृत्व में मीटिंग का आयोजन किया गया। संचालन उस्मान मलिक ने किया। जिसमे भाकियू के पदाधिकारी वे कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

ब्लॉक अध्यक्ष परवीन सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि मुजफ्फरनगर में 17 फरवरी 2025 को होने वाली महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों को चलने का आह्वान किया उन्होंने कहा कि सरकार ने एम एस पी गारंटी कानून बनाने का वादा किया था नहीं बनाया ना किसानों का इस सरकार में शोषण रुक रहा है किसानों का शोषण किसी भी सूरत बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

 

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के मण्डल महासचिव एड. आरिफ मलिक ने मीडिया को कहा सम्बोधित करते हुवे कहा कि भारतीय किसान यूनियन हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ती आई है और लड़ रही है सरकार ने किसानों से झूठे वादे किये, वोट लिया और मुकर गई, कई साल बीत गए सरकार ने एम एस पी गारंटी कानून बनाने का वादा किया था परंतु अभी तक नहीं बनाया ना ही किसानों का इस सरकार में शोषण रुक रहा है एक तरफ किसानों का भुगतान नहीं होता है दूसरी और किसानों के कनेक्शन तक काट दिए जाते हैं। इन्हीं सभी मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत राष्ट्रीय, प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के आह्वान पर 17 फरवरी को होने वाली महापंचायत में सभी किसान ज्यादा से ज्यादा पहुंचने का काम करे और सरकार तक किसानों की आवाज को बुलंद करने के लिए पहुंचे। एड आरिफ मलिक ने भावुक होते हुवे आगे कहा कि टिकैत परिवार ने हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ी है संघर्ष में टिकैत साहब के साथ हम कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़े है अगर टिकैत साहब के लिए खून का एक एक कतरा भी देना पड़े तो हम पीछे नहीं हटेंगे।

 

इस दौरान बैठक में उस्मान मलिक, बुरहान मलिक, गौरव, फूल कुमार, भगत सिंह, फैजान, नदीम, जावेद मलिक, ओमपाल, शिवम्, अमित, रईस अहमद, जुल्फिकार, नितिन, नरेश, नौशाद, राजसिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!