बेहट बार एसोसिएशन का अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 के खिलाफ प्रदर्शन गुस्साए अधिवक्ताओं ने फूंकी बिल की प्रतियां मामले को लेकर अधिवक्ताओं ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।
बेहट सहारनपुर: प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 के विरोध में अधिवक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। बेहट बार एसोसिएशन ने बिल के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया और बिल की प्रतियां भी जलाई। साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार पुष्पंकर देव को सौंपा। बेहट तहसील प्रांगण में प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठौर ने कहा कि सरकार द्वारा पारित किया गया अधिवक्ता अधिनियम संशोधन बिल 2025 गलत है। जो आम जनवादी वक्ताओं के अवलोकन राय हेतु विभिन्न माध्यम से विधि मंत्रालय द्वारा प्रचारित किया गया है। प्रस्तावित कहीं संशोधनों को संविधान की मूल भावनाओं के विपरीत है तथा अधिवक्ताओं की आवाज को कुचलना का प्रयास प्रतीत होता है। अधिवक्ता समाज के प्रत्येक उस व्यक्ति की आवाज बनकर न्यायालय में अपना पक्ष रखते हैं । उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस निर्णय पर विचार नहीं करती है तो उग्र आंदोलन होगा। इसमें सरकार को राजस्व हानि होगी अधिवक्ता किसी भी न्यायालय में कार्य नहीं करेंगे। प्रदर्शनकारियों को बेहट बार एसोसिएशन के महासचिव सुनील कुमार सैनी, नरेंद्र कुमारसैनी, ठाकुर प्रदीप सिंह, ठाकुर लोकेश राणा, चौधरी राजवीर सैनी, एडवोकेट ,शौकीन सिद्दीकी एडवोकेट नेरुल लता आदि ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन करने वालो में बेहट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओमपाल सिंह राठौड़ व महासचिव सुनील कुमार सैनी एडवोकेट, वरिष्ठ अधिवक्ता धर्मपाल सिंह सैनी ठाकुर प्रदीप अनिल सैनी ठाकुर जगदीप पंकज शर्मा कैलाश चंद सैनी नरेंद्र सैनी राजवीर चौधरी मुकेश सैनी

