आजाद समाज पार्टी के वार्ड नंबर 8 से अपनी किस्मत आजमाएंगे डॉक्टर आकिल चौधरी पोसवाल
डॉ मौo आकिल चौधरी (पोसवाल) ने कर जिला पंचायत वार्ड नंo 8 से चुनाव लड़ने का ऐलान।
मिर्ज़ापुर-सहारनपुर
आगामी जिला पंचायत सदस्य चुनाव में सबसे ज्यादा रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है! जहाँ से इस बार के आगामी जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बेहट विधानसभा क्षेत्र की जिला पंचायत वार्ड नंo 8 सीट से ग्राम पंचायत शेरपुर पेलो के वर्तमान ग्राम प्रधान डॉ मौo आकिल चौधरी (पोसवाल) इस बार आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने में अपनी ताल ठोकेंगे! जिसके लिए डॉ मौo आकिल चौधरी (पोसवाल) ने इस बार होने वाले आगामी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने के लिए जिला पंचायत वार्ड नंo 8 सीट से भावी उम्मीदवार के रूप में अपनी ओर से पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके है! इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंo 8 सीट से भावी उम्मीदवार डॉ मौo आकिल चौधरी (पोसवाल) ने बताया कि वह इस बार होने वाले आगामी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव क्षेत्र की जनता की ओर से उन्हें मिल रहे समर्थन व आशीर्वाद से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का अपना पूरा मन बना चुके है! उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें इस भारी मतों के साथ जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जिताया तो वह अपने क्षेत्र की जनता के साथ तन मन धन से पूरी ईमानदारी के साथ दिन रात उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे! बता दें कि डॉ मौo आकिल चौधरी (पोसवाल) के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने की खबर लगते ही जिला पंचायत वार्ड नंo 8 की जनता में सरगर्मियां तेज हो गई है!

