aajkahindustaannews

अपूर्वा कॉलेज में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत टैबलेट वितरण का कार्यक्रम हुआ आयोजन।

जनपद सहारनपुर के बेहट के कस्बा मिर्ज़ापुर पोल में अपूर्वा निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना टैबलेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के रूप में उर्मिला तिवारी ( पत्नी अध्यक्ष महोदय )ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । इसके बाद बच्चों को टैबलेट वितरित किए गए हैं। टैबलेट पाकर छात्र और छात्राएं खुशी से झूम उठे, इस दौरान अपूर्वा प्राइवेट आई टी के अध्यक्ष आर पी तिवारी जी ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया ओर साथ ही साथ टैबलेट का इस्तेमाल सही रूप से करने का छात्रों से आग्रह किया। इसके बाद प्रबंधक श्री सुनील कुमार उर्फ बिट्टू ने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर श्री सुनील कुमार उर्फ बिट्टू जी प्रबंधक अपूर्वा निजी आईटीआई, श्री आर पी तिवारी जी चेयरमैन, अनुदेशक सिमरन सैनी, नोडल अफशा खान , डा. नरगिस , संदीप कुमार, अरविंद कुमार,दीपक कुमार, सलमान, अक्षित,अमन, सोनिया,आयशा, रेखा, मुकेश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!