aajkahindustaannews

नही रही, तीन बच्चों की मां, फाइनेंस कंपनी से लिया था कर्ज।

नही रही, तीन बच्चों की मां, फाइनेंस कंपनी से लिया था कर्ज

कर्ज से परेशान एक ही परिवार ने खाया जहर।

 

सहारनपुर समाचार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में कर्ज से परेशान एक दलित परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। इस घटना में मां और एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

*पुलिस अधीक्षक नगर व्योम जिंदल* ने बताया कि कोतवाली देहात के नंदी फिरोजपुर गांव निवासी दिव्यांग विकास कुमार (45) ने पत्नी रजनी (35) और तीन बच्चों—परी (6), पलक (3) और विवेक (1.5)—को जहर खिला दिया। इसके बाद खुद भी विषैला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद रजनी और विवेक की मौत हो गई, जबकि विकास और दोनों बेटियों की हालत नाजुक बनी हुई है।

*सहारनपुर पुलिस जांच* में पता चला है कि विकास और उसकी पत्नी रजनी ने आठ फाइनेंस कंपनियों से लगभग पांच लाख रुपये का कर्ज लिया था। पिछले छह महीनों से किश्तें जमा न होने के कारण कंपनियों का दबाव बढ़ गया था। इसी तनाव के कारण विकास ने यह आत्मघाती कदम उठाया। सड़क किनारे मिले बेहोश गांव ननहेड़ा बुड़्ढाखेड़ा के टैक्सी चालक बाबर ने परिवार के सभी सदस्यों को सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पाया। उन्होंने तुरंत अपनी कार से उन्हें सीएचसी हरोड़ा पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान डेढ़ वर्षीय विवेक और रजनी ने दम तोड़ दिया। विकास और दोनों बेटियों का इलाज अब निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। परी और पलक की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने बताया कि परिवार कर्ज और लगातार बढ़ते दबाव से बेहद परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। यह घटना कर्ज के बोझ और मानसिक तनाव के गंभीर प्रभावों को उजागर करती है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!