थाना जनकपुरी पुलिस ने दो शातिर चोर किए गिरफ्तार कब्जे से चोरी की गई 02 पीतल की मूर्ति दीपक कटौरी प्लेट व जल पात्र बरामद
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण हेतु लूट आदि घटनाओं की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्ष सतेन्द्र नागर थाना जनकपुरी के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकाश मे आये अभियुक्तगण 01 आशीष पुत्र अनिल 2. चिराग उर्फ कल्लू पुत्र दीपक वाल्मीकि निवासी बाल्मीकि बस्ती जनता रोड थाना को०नगर जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्ज़ेसे चोरी की गई 02 पीतल की मूर्ति, दीपक, कटौरी, प्लेट व जल पात्र बरामद किया गया।

