aajkahindustaannews

हरियाणा के साथ नेताओं के परिवारों का हाल: देवीलाल के कुनबे को सबसे ज्यादा नुकसान, भजनलाल परिवार का गढ़ भी ढहा

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में कई नेता परिवार अपना गढ़ बचाने में सफल रहे तो कुछ नेता परिवारों को लगा बड़ा झटका है। पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल का परिवार प्रदेश का सबसे बड़ा सियासी परिवार है। इस चुनाव में देवीलाल के कुनबे के आधे दर्जन से ज्यादा सदस्य चुनाव मैदान में थे। इनमें से केवल दो को जीत मिली। इसी तरह हरियाणा के चाणक्य कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के परिवार के दो सदस्य इस बार मैदान में थे। इनमें से एक को जीत मिली तो एक को हार का मुख देखना पड़ा। एक और पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल के गढ़ में पारिवारिक लड़ाई में उनकी पोती को जीत तो पोते को हार मिली। वहीं, हुड्डा परिवार, सुरजेवाला परिवार, जिंदल परिवार, बिरेंद्र राव परिवार के वंशज अपनी सीटों पर जीतने में सफल रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!