शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर जनपद वाराणसी में आज भारत सेवाश्रम संघ के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में माँ दुर्गा के दर्शन-पूजन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मातृशक्ति को स्वावलंबन की ओर अग्रसर करने के लिए उन्हें सिलाई मशीनें भी वितरित की गईं।
पूज्य स्वामी प्रणवानन्द जी महाराज के मूल्यों, आदर्शों और मर्यादाओं का पालन एवं राष्ट्रवाद तथा सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए भारत सेवाश्रम संघ निरंतर आगे बढ़ रहा है।
सभी को बधाई एवं भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े पूज्य साधु-संतों का हार्दिक अभिनंदन!

