मिर्ज़ापुर पोल में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का रामू चौधरी ने फीता काटकर किया उद्घाटन।
MPL क्रिकेट टूर्नामेंट कमेंट टीम ने किया भव्य स्वागत।
बेहट, मिर्ज़ापुर पोल
मिर्जापुर पोल कस्बे में आयोजित MPL (मिर्जापुर प्रीमियर लीग) क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 9 रामकिशन उर्फ रामू चौधरी ने पिता काटकर उद्घाटन किया। रामू चौधरी ने खेल के प्रेरणात्मक पक्ष पर जोर देते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य के दृष्टिकोन से भी बेहतर है। इसलिए खिलाड़ियों को चाहिये कि खेल को खेल की भावना से खेलें तथा अच्छा खेल खेलकर अपने गांव व अपने जिला का नाम रोशन करें, खेल में जीत हार तो होता ही है। दोनों टीम चाहते हैं कि जीतें पर कोई एक जीतता है, जो आज हारता है वह कल जीतता भी है. इसलिए हारे हुए टीम को निराश नहीं होना चाहिए. बल्कि और बेहतर खेलने का प्रयास करना चाहिए,इस दौरान डॉक्टर कैंसर अराफात,अन्नू मलिक,जॉनी, अंकुर चौधरी,अहसान, डॉ रियाज़ हुसैन,महताब,अहसान,आकिब मलिक,साकिब व MPL क्रिकेट टूर्नामेंट के ज़िम्मेदार साथी मोजूद रहे।

