बेहट। जिले के तेजतर्रार व ईमानदार जिलाधिकारी मनीष बंसल जहां अवैध खनन व अवैध परिवहन रोकने के अपने अधिनस्थों को निर्देश दिए जाने पर तहसीलदार प्रकाश सिंह ने चैकिंग अभियान चलाते हुए खनिज पदार्थ से भरे एक डंपर यूपी 11 सीटी- 5919 को बिना प्रपत्रों के पकड़कर पुलिस को सौंप दिया हैं।
बेहट तहसीलदार प्रकाश सिंह राजस्व टीम के साथ विकास खंड मुजफ्फराबाद क्षेत्र के ग्राम धौलाकुआं के पास खनिज पदार्थों से भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। चैकिंग के दौरान उन्होंने खनिज पदार्थ से भरे एक डंपर को रोककर जब उसके चालक से रायल्टी रवन्ना मांगा तो चालक किसी तरह के प्रपत्र नही दिखा पाया। तहसीलदार प्रकाश सिंह ने बताया कि बिना प्रपत्रों के एक डंपर को पकड़कर कर पुलिस को सौंप दिया हैं ओर पकड़े गए वाहन की संबंधित विभाग को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

