aajkahindustaannews

योगी सरकार फल-सब्जियों का उत्पादन बढ़ाने की तैयारी : 36 हाईटेक पौधशालाओं के जरिए बेहतरीन पौधे उपलब्ध करा रही आदित्यनाथ योगी सरकार

फलों और सब्जियों की उपज बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी जी ने एक खास पहल शुरू की है। इससे न केवल सब्जियों और फलों की उपज बढ़ेगी, बल्कि उनकी गुणवत्ता भी सुधरेगी। मुख्यमंत्री योगी जी ने बागवानी फसलों को बढ़ावा देने के लिए, सूबे में स्थापित 36 हाईटेक पौधशालाओं के जरिए रोगमुक्त और बेहतरीन गुणवत्ता के पौधे उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री योगी जी का कहना है कि फलों और सब्जियों की खेती से रोजगार के साथ-साथ पोषण भी मिलेगा।

 

यूपी में बनेंगी 73 हाईटेक पौधशालाएं

मुख्यमंत्री योगी जी ने गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) और गाजियाबाद को छोड़कर बाकी 73 जिलों में हाईटेक नर्सरी (पौधशाला) बनवाएंगे। संबंधित जिले के कृषि जलवायु क्षेत्र (एग्रो क्लाइमेट जोन) के अनुसार फलों और सब्जी की कौन-सी प्रजातियां वहां के अनुकूल हैं, इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिले के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) जिन विश्विद्यालयों से ये केवीके संबद्ध हैं और उद्यान विभाग मिलकर इसका निर्णय लेंगे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!