ड्रोन से पुष्प वर्षा कर बैंड बाजो की धुन पर नाचते गाते नहर पर पहुंचे श्रद्धालु।
बेहट। गणपति उत्सव समिति के तत्वाधान में अनंत चतुर्दशी पर पूजा अर्चना के साथ भगवान श्री गणेश की मूर्ति का बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया अगले बरस तू जल्दी आना के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया। जगह-जगह शोभायात्रा का स्वागत करते हुए प्रसाद वितरण किया गया।
कस्बे के मौहल्ला महाजनान स्थित प्राचीन शिव मंदिर में गणपति उत्सव समिति के द्वारा पिछले 10 दिन से गणपति की मूर्ति की पूजा अर्चना कार्यक्रम गणपति जी को छप्पन भोग अर्पित किए गए। आचार्य पंडित मुरारी झा के द्वारा सपन्न कराए गए पूजा अर्चना कार्यक्रम में कस्बे के सर्व समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार की सायं हजारों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओ की भीड़ डीजे व बैंड बाजे की धुन पर नाचते गाते पूर्वी यमुना नहर पर पहुंचे। जहां विधिवत भगवान श्री गणेश की मूर्ति का विसर्जन किया गया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में ड्रोन से पुष्प वर्षा कर जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष राहुल वर्मा, प्रबंधक सचिन डिगवा, कोषाध्यक्ष रजनीश कुमार, व्यापारी नेता राकेश गाबा, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा, पूर्व सभासद हेमंत उर्फ टिनू जैन, भारती सेतिया, पप्पन जैन, योगेश शर्मा, नितिन शर्मा, आशीष शर्मा गिरधारी झा, मनोज धीमान, योगेश शर्मा, वरिष्ठ समाजसेवी व भाजपा नेता संजीव उर्फ बॉबी कर्णवाल आदि के साथ-साथ बेहट कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र प्रकाश सिंह मयफोर्स के सुरक्षा को लेकर शोभायात्रा के साथ मौजूद रहे।

