aajkahindustaannews

युवती के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा- सर्च ऑपरेशन तेज करने की कही बात।

 युवती के डूबने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा- सर्च ऑपरेशन तेज करने की कही बात..

सहारनपुर: कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव गंदेवड़ में मायके में आई शिवानी के पूर्वी यमुना नहर में पूजा का सामान डालने के दौरान डूबने की घटना को 30 घंटे से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका- पीएसी की फ्लड कंपनी के जवान, गोताखोर एवं स्थानीय ग्रामीण पानी मे उसकी तलाश कर रहे है- सोमवार को घटना की खबर मिलते ही पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी की- उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों को तलाश अभियान को तेज करने के लिए कहा- इस दौरान उनके साथ डीसीडीएफ चैयरमैन सोनेंद्र राणा – भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री विजेंद्र सैनी-मंडल अध्यक्ष सुभाष सैनी- अंशुल सिंघल- विशान्त राणा- देवेंद्र राणा- एडवोकेट बंसीलाल उपाध्याय मौजूद रहे।

 

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!