aajkahindustaannews

पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया का बिहारीगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत।

पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया का बिहारीगढ़ पहुंचने पर जोरदार स्वागत।

बेहट में तैनात कोतवाली प्रभारी का व्यवहार जनता के नौकर जैसा ना होकर मंत्री जैसा, वरिष्ठ पत्रकार के साथ किया अभ्रद व्यवहार और शोषण का मुद्दा सरकार में उठेगा रामकुमार वालिया।

 

बिहारीगढ़( सहारनपुर)

जनपद सहारनपुर के कस्बा बिहारीगढ़ में वरिष्ठ पत्रकार सुनील जायसवाल के प्रतिष्ठान पहुंचे भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व सदस्य सलाहकार फर्टिलाइजर एडवाइजरी फोरम( मंत्रालय भारत सरकार )एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तराखंड सरकार रामकुमार वालिया का बिहारीगढ़ पहुंचने पर कार्यकर्ताओ द्वारा फूलमाला ओ से जोरदार स्वागत किया गया। पूर्व राज्य मंत्री रामकुमार वालिया ने कहा कि दिल्ली से देहरादून के लिये आते समय आप लोगों की शुभकामनाओ से गाजियाबाद से लेकर बिहारीगढ़ तक लोगों ने स्वागत किया है बिहारीगढ़ में जो समस्या मेरे सामने आई है व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने हमें जो समस्या बताई है उन सबको मैंने नोट किया है मैं भारतीय सर्व समाज महासंघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते लोगों की समस्या सुनना मेरा फर्ज है उसी के तहत में काम कर रहा हूं समस्या का निदान हम करेंगे। चाहे उत्तर प्रदेश शासन से हो या फिर केंद्र सरकार से हो समस्या का समाधान कराने का काम किया जाएगा। *जब उनसे बेहट कोतवाली में तैनात कोतवाली प्रभारी के संबंध में बताया कि वह पत्रकारों के साथ है अभ्रद व्यवहार करते हैं और किसी भी पत्रकार को सम्मान नहीं देते जो मुख्यमंत्री के आदेशों का उल्लंघन है पत्रकारों ने बताया कि जब हम लोग उनसे मिलने गए तो उन्होंने कहा कि कोई भी पत्रकार या पब्लिक का आदमी मुझे दोपहर 3:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक फोन ना करें इस बात से पता लगता है कि वह अपने आप को पब्लिक का नौकर नहीं बल्कि मलिक समझते हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला मेरे संज्ञान में आया है और इसको लिखकर भी मुझे दें ताकि मैं इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से बात कर सकूं। और प्रदेश के मुख्यमंत्री तक इस पर प्रकरण को रख सुकू कि कोतवाल बेहट नौकर नहीं बल्कि नेताओं की तरह जनता और पत्रकारों के साथ व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार हमारे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है लोकतंत्र को चलाने के लिए पत्रकार की एक बड़ी भूमिका होती है, उसका सम्मान किया जाना चाहिए कोई कितना भी बड़ा अधिकारी हो जो पत्रकारों का शोषण करता है या पत्रकारों को सम्मान नहीं करता है उसके विरुद्ध कार्रवाई कराई जाएगी। और यह बात प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के समक्ष रखी जाएगी पत्रकारो का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा*। इस मौके पर पूर्व प्रधान संजय सैनी एडवोकेट,व्यापार मंडल अध्यक्ष अश्वनी मित्तल, राहुल कश्यप,संजय चौहान,अनुज चौहान, बिट्टू पुंडीर,राम रतन जायसवाल,संदीप सैनी, धर्मवीर सैनी, गोपाल, पत्रकार मोहम्मद अफजल, पत्रकार सुनील जायसवाल,पत्रकार मोहम्मद जुल्फान,राजीव जायसवाल,अनिल जायसवाल,आदि मौजूद है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!