aajkahindustaannews

राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शेरूल्लापुर जाटोवाला में फ़िता काटकर किया उद्घाटन।

सहारनपुर,बेहट

 

जनपद सहारनपुर के थाना मिर्जापुर पोल क्षेत्र के शेरूल्लापुर जाटोवाला निकट सरकारी पानी की टंकी के सामने बुधवार को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी व पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी ने फ़िता काटकर उद्घाटन किया। इस संबंध में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने बताया कि इस औषधि केंद्र के खुलने से लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा मिलेगी। विशेष रुप से गरीब और वंचित लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर दवाई उपलब्ध होगा। इस केंद्र से दवाओं की खरीदारी से खर्च को कम से कम किया जा सकता है। केंद्र पर सभी दवाएं उपलब्ध रहेगी। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मोजूद रहे ग्राम प्रधान सतीश धीमान, रजत सैनी, श्याम सुंदर सैनी,सतीश सैनी, जयचंद सैनी, टिंकू सैनी, पारस सैनी,गौरव,अमित पालीवाल, गुरमीत,मनीष, बबलू आदि मोजूद रहे।

Leave a Comment

error: Content is protected !!