aajkahindustaannews

कस्बे में धूमधाम से मनाया गया आजादी का त्यौहार, जगह जगह फहराए गए तिरंगे।

बेहट (सहारनपुर)* नगर पंचायत बेहट कार्यालय में चेयरमैन अब्दुल रहमान उर्फ शालू भैया ने ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि हमे उन महान लोगो की कभी नही भूलना चाहिए जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानियां देकर हमे आजाद कराया है। कार्यक्रम में सभासद आरिफ मंसूर, मुर्तजा, अंकित, संगीता, जिशान, बंटी शर्मा, महमूद खान, पीरूं मियां, अल्ला दिया, मुराद राव, बाबू ओमप्रकाश, हिदायत चौधरी, इरशाद अब्बासी, इंतजार, अजीम खान आदि मौजूद रहे। बस स्टैंड पर शेख़ समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जामा मस्जिद के इमाम मौलाना राशिद जमाल कासमी व दिलदार शेख़ ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर आरिश, शेख़ नादिर आदि मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के जनता इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय, गांधी चौक, बस स्टैंड, शाकुम्भरी चौक, वीर अब्दुल हमीद चौक सहित विभिन्न सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं और स्कूल कालेजों में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!