बेहट: हेल्पिंग हैंड इमरजेंसी ब्लड हेल्पलाइन BHL सामाजिक संस्था द्वारा आजादी के 78 वे अमृत महोत्सव को यादगार बनाते हुए 61 वा रक्तदान शिविर हिन्द ग्लोबल हॉस्पिटल सलेमपुर में आयोजित किया गया। जहा क्षेत्र से लोगों ने इस रक्तदान शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संस्था द्वारा इस शिविर सभी रक्तदाताओ को सम्मान पत्र वे बाइक हेलमेट देकर सम्मानित किया गया इस शिविर में मुख्य अतिथि के तौर पर रामु चौधरी जिला पंचायत सदस्य और अब्दुल रहमान उर्फ शालू भईया चैयरमैन बेहट ने शिरकत की और रक्तदाताओं का हौसला अफजाई कि और भविष्य में भी ऐसे ही रक्तदान करने की अपील रामु चौधरी ने टीम के इस साहसिक कार्य की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नही है है और लोगो की मदद करने का इससे बड़ा कोई ज़रिया नही होसकता शालू भैया ने भी रक्तविरो की हिम्मत मेहनत जज्बे को सलाम करते हुए उज्वल भविष्य की कामना की की इस अवसर पर राजन प्रजापति ने कहा रक्त की कमी से किसी जरूरतमंद मरीज की मौत ना हो इस उद्देश्य को संजोते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।हिन्द ग्लोबल हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ उस्मान ने सभी रक्तविरो का हौसला अफजाई किया वहीं टीम कोर्डिनेटर आशु शर्मा ने कहा रक्तदान करने से दिल को तसल्ली मिलती हें डॉ इरशाद ने कहा हम रक्तवीर ना दिन देखते ना रात देखते हें हमारी टीम के सदस्य 24 घंटे ब्लड डोनेट करने को तैयार रहते हैं हम उनका सम्मान करते हैं !सावेज अली ग्राम प्रधान सलेमपुर गदा प्रधान जी ने खुद भी रक्तदान किया और अपने सभी साथीयो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित भी किया हसीन राणा सलेमपुर इन्होंने रक्तदाताओं कर जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आपके इस बेशकीमती काम की जितनी तारीफ की जाए कम है आप आगे भी ऐसे ही रक्तदान करे और ज़रूरत मंद की जान बचाने में अपना योगदान दे नवाब मलिक ने कहा हैल्पिंग हैंड्स एक सामाजिक संस्था जो सामाजिक कार्यों में बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हें हमारा मेन उद्देश्य है की कोई भी गरीब खून की कमी से ना मरे और कोई भी भूखा ना रहें ! वहीं आज हमारे केम्प में 132 यूनिट रक्त एकत्रित किया यह रक्त जरूरतमंद मरीज को सही समय पर उपलब्ध कराना ही मुख्य उद्देश्य है। इस अवसर पर राजन प्रजापति नीतिन चौधरी अंकुर चौधरी सोनी चौधरी मोहसिन भाई BHL अकरम मलिक इकराम मलिक विजय शर्मा मुरसलीन जी जोनी चौधरी राजू चौधरी और टीम आदि मौजूद रहे।

