aajkahindustaannews

गांधी चौक बेहट में 78वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर फ्रेंडस सोसायटी बेहट ने 57वीं बार धूमधाम से कराया ध्वजारोहण।

गांधी चौक बेहट में 78वीं स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर फ्रेंडस सोसायटी बेहट ने 57वीं बार धूमधाम से कराया ध्वजारोहण।

बेहट। स्वतंत्रता दिवस की 78 वीं वर्षगांठ के अवसर पर गांधी चौक बेहट में फ्रेंडस सोसायटी ने 57वीं बार ध्वजारोहण कराकर र्कीती मान बनाया जिसका श्रेय सोसायटी के वर्तमान अध्यक्ष जिनेंद्र जैन को जाता है। ध्वजारोहण संयुक्त रूप से उप जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह, क्षेत्राधिकारी बेहट अभितेष सिंह , नगर चैयरमेन अबर्दुरहमान उर्फ शालू ने किया ओर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी। राष्ट्रीय गान देश भक्ति के साथ हुआ। इस अवसर पर तहसीलदार प्रकाश सिंह, भूपेंद्र सिंह नायब तहसीलदार,इंस्पेक्टर

कोतवाली बेहट सतेंद्र प्रकाश सिंह, जिनेंद्र जैन,अजय कुमार जैन, भाजपा नेता मोहित जैन, मौहम्मद अहमद क़ाज़मी, नासिर हैदर जैदी एडवोकेट, आरिफ मंसूर, संजीव उर्फ बाबी कर्णवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अवनीश अग्रवाल, वशिष्ठ गुप्ता, राकेश गाबा, सुधीर कर्णवाल, मिर्जा फजरूलरहमान, आदि सहित नगर पंचायत का स्टाफ व पुलिसकर्मीं सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। गांधी चौक भारत माता की जयकारों से गूंज उठा,सभी ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment

error: Content is protected !!